जीएलडीएम डिग्री कॉलेज में सात दिवसीय विशेष शीतकालीन शिविर समापन समारोह में उपस्थित स्वंयसेवक व
- फोटो : KATHUA
हीरानगर। गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल डिग्री कॉलेज (जीएलडीएम) में एनएसएस इकाई की ओर से लगाया गया सात दिवसीय विशेष शीतकालीन शिविर का सोमवार को समापन हो गया। मुख्यअतिथि प्रो.सुजात खान ने दीप जलाकर समापन समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती वंदना, नुक्कड़ नाटक, डोगरी गाने और पंजाबी भांगड़ा पेश किया। इस दौरान निशु कुमारी और मनजीत कुमार को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक चुना।
मुख्य अतिथि ने इस विशेष शिविर के लिए एनएसएस इकाई को बधाई देते हुए कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयों को मिटाने में मदद कर सकते हैं। शिविर की सर्वश्रेष्ठ महिला स्वयंसेवक निशु कुमारी और सर्वश्रेष्ठ पुरुष स्वयंसेवक मनजीत कुमार का चयन किया गया। प्रिंसिपल प्रोफेसर सुरेश कुमार शर्मा की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया था। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर राकेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रोफेसर चिंकी संग्राल, प्रोफेसर किरण थापा, डॉ अरुण कुमार, डॉ उषा रानी, डॉ प्रीति वर्मा भी मौजूद रहे।