सांबा। जिले के राजपुरा रामलीला क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विधायक डॉ. देविंदर कुमार मन्याल ने क्लब के कलाकारों एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने रामलीला क्लब के लिए एक भव्य हॉल के निर्माण हेतु 20 लाख रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा की।
विधायक ने कहा कि रामलीला जैसी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं। प्रस्तावित हॉल के निर्माण से रामलीला के आयोजन के साथ-साथ अन्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराने में मदद मिलेगी।रामलीला क्लब के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने विधायक डॉ. देविंदर कुमार मन्याल का इस घोषणा के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।