रामगढ़ । सीमावर्ती गांव चक नाजर नंदपूर से रामगढ़ जाने वाली 33 के वी की लाइन का पोल हादसे को नयोत दे रहा है । इस लाइन का पोल कभी भी जमीन पर गिर सकता हैं और बड़ा हादसा भी हो सकता है।
स्थानीय निवासी विजय चौधरी, टिंकू चौधरी, कर्नेल सिंह, भगवान दास, जलंधर सिंह, रशपाल सिंह, का कहना है कि बिजली विभाग यह बिजली का खंभा पाॅवर हाउस से 200 मीटर की दूरी पर है। यहां पर हर समय बिजली की सप्लाई बनी रहती है। पोल के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। जिससे जानमाल के नुकसान की आशंका बनी रहती है। इसे विभाग को हटाने की जरूरत है।