फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेंगू के नौ और मरीज मिले, आकड़ा बढ़कर 204

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू के नए मामलों के सामने आने का क्रम लगातार बना हुआ है। मंगलवार को जिले भर में डेंगू के नौ मरीजों की पहचान हुई है। इसके साथ ही अब तक पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों की संख्या 204 तक पहुंच गई है। जिले में इतने मामलों के सामने आने के बाद किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इसे स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी राहत बताई है।
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी में सामने आए सभी नौ मरीजों में छह मरीज कठुआ शहर के विभिन्न वार्डों से मिले हैं। जबकि एक मरीज औद्योगिक क्षेत्र से और दो मरीज हीरानगर से सामने आए हैं। जिनका स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में उपचार किया जा रहा है। वही पॉजिटिव पाए गए मरीज के घरों के आसपास मच्छररोधी ही दवा का छिड़काव करने के साथ लोगों को बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि अब तक पॉजिटिव पाए गए मरीजों में 129 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि अन्य का उपचार स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में चल रहा है। इनमें से चार मरीजों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनकी हालत भी स्थिर बनी हुई है। उन्होंने लोगों से अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने, किसी भी तरह का पानी न जमा होने देने और बुखार आने की स्थिति में अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उसकी जांच कराई जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें