नवरात्र और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए हीरानगर कस्बे में स्वच्छता और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम फुलेल सिंह ने मंगलवार को मुख्य बाजार का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दुकानों के बाहर अतिक्रमण को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। बाजार में बढ़ती भीड़ और त्योहारों के दौरान सुगम यातायात और खरीदारी के लिए यह कदम प्रशासन की ओर से उठाया गया है। इसी दौरान मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही एक तरफ से कर दी गई है। कस्बे के मुख्य बाजार में एंट्री के लिए अब लोगों को अपने वाहन लेकर दीप चौक से होकर सुल्ताना चौक तक आना पड़ेगा। जबकि सुल्ताना चौक से मुख्य बाजार में छोटे-बड़े सभी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।