फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेटिन की नौ छड़ें और चार डेटोनेटर जब्त

Sat, 31 Oct 2015 01:50 AM IST
कठुअा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने दूरदराज बनी सब डिवीजन के सरथल इलाके में एक घर से असलहा और चरस की खेप बरामद किए हैं। एसओजी ने एक ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मौके से जिलेटिन की नौ छड़ें, चार डेटोनेटर, 150 ग्राम चरस सहित कुछ अन्य सामान बरामद किया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बनी पुलिस थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते सरथल इलाके में शुक्रवार तड़के एसओजी की टीम ने छापेमारी की।

टीम हीरानगर से आई थी। सरथल में जिस मकान में छापेमारी की गई, उसे रिहाइश और दुकान दोनाें के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम सदस्यों ने तलाशी के दौरान 150 ग्राम चरस, चार डेटोनेटर, नौ जिलेटिन की छड़ें, 303 राइफल के तीन, एसएलआर के तीन और एके 47 का एक कारतूस, दो मीटर काली तार, एक मीटर लाल तार, एक लैपटॉप, एक डिजिटल कैमरा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह साढ़े छह बजे अंजाम दी गई कार्रवाई के बाद आरोपी को बनी पुलिस थाने लाया गया, जहां से अब एसओजी टीम उसको कठुआ लाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें