कठुआ। कठुआ जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय ने आदेशपाल/सफाई कर्मचारी (स्तर एसएल-1: 14,800-47,100) के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत साक्षात्कार की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अधिसूचना के अनुसार साक्षात्कार 24 जून से जिला न्यायालय परिसर, कठुआ में शुरू होंगे और सभी उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे पहुंचना आवश्यक है। भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाणपत्र एवं प्रशंसापत्र के साथ वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि) लाना अनिवार्य है।
साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत कॉल लेटर जारी नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें आवेदन जमा करने के समय मिले रसीद नंबर को रोल नंबर के रूप में उपयोग करना होगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
कठुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) बसोहली की छठी कक्षा में प्रवेश (जेएनवीएसटी) के लिए परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यालय सूत्रों के मुताबिक वर्तमान सत्र 2025-26 के दौरान पांचवी कक्षा में अध्ययन कर रहे विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।