फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली में पांच करोड़ से बनेगा नया ब्लॉक

Sun, 27 Apr 2025 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
चार लैब और आठ कक्षाओं की मिलेगी सुविधा, अगले दो साल में होगा तैयार
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली में पांच करोड़ की लागत से नया शैक्षणिक ब्लॉक तैयार होने जा रहा है। तीन मंजिला इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर लैबोरेटरी और ऊपर के दो माले में आठ कक्षाओं को तैयार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार पांच करोड़ रुपये से प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत यह राशि जारी की गई है। इसमें राजकीय डिग्री कॉलेज के बुनियादी ढांचे को बेहतर करने का काम किया जाना है। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि कॉलेज की इमारत में सात कक्षाएं उपलब्ध हैं। अन्य छोटे कमरों के इस्तेमाल कर कुल 11 कक्षाएं एक समय पर चलाई जा सकती हैं। नई शिक्षा नीति के तहत आठ अतिरिक्त कक्षाएं और लैब से कॉलेज का बुनियादी ढांचा और सुविधाएं भी बेहतर हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली 2005 में शुरू हुआ था और 2010 में इसे अपनी इमारत मिल गई थी। इस कॉलेज में न सिर्फ बसोहली बल्कि शीतलनगर और बनी से भी विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए दाखिला लेते हैं। डिग्री काॅलेज में वर्तमान में आठ मुख्य विषय पढ़ाए जाते हैं। संवाद


-

पीएम ऊषा योजना के तहत पांच करोड़ की राशि राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली के लिए निर्धारित की गई है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।


भरत गुप्ता, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें