फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जम्मू-पठानकोट हाईवे पर औचक चेकिंग, 200 माल वाहनों की जांच

Sun, 27 Apr 2025 12:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर जांच करती विभाग की टीम। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
30 ओवरलोड माल वाहनों पर 7.70 लाख रुपये का लगाया जुर्माना
विज्ञापन


कठुआ। मोटर वाहन विभाग की टीम ने शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग लखनपुर और अन्य मार्गों पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान कुल 200 माल वाहनों की जांच की गई। इसमें 30 को ओवरलोडिंग और यातायात उल्लंघन करने पर कुल 7.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। टीम का नेतृत्व सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी लखनपुर शम्मी कुमार ने किया।
विज्ञापन

टीम में एमवीआई जतिंदर सिंह, नीरज कुमार और अश्विनी कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। माल वाहनों की चेकिंग परिवहन आयुक्त जम्मू-कश्मीर और आरटीओ कठुआ के दिशानिर्देश पर की गई। इस दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग के लिए विभिन्न सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया। अधिकारियों ने चालकों को वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन को चलाने के साथ-साथ वाहन की सीमित गति और ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें