राजकीय डिग्री कॉलेज में आयोजित विदाई पार्टी में एनसीसी कैडेट शिक्षकों के साथ। विज्ञप्ति
- फोटो : kathua
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स की ओर से अपने सीनियर्स के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में जहां जूनियर एनसीसी कैडेट्स ने सीनियर्स को उपहार देकर विदाई दी गई। इसके पश्चात जूनियर कैडेट्स की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों ने समां बांधा।
वहीं, कैडेट्स ने अपने सीनियर्स की ओर से प्रदान की गई सलाह और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सीनियर्स कैडेट्स ने अपने योगदान से न केवल संस्थान को गौरवान्वित किया है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति का एक शानदार उदाहरण भी पेश किया है। प्रो. मीर ने कहा कि भविष्य में भी निवर्तमान कैडेट्स उसी जुनून और जिम्मेदारी के साथ समाज की सेवा करना जारी रखेंगे। कार्यक्रम की कार्यवाही कैडेट्स सलोनी जसरोटिया, शावी जसरोटिया, निशा और महकदीप कौर की ओर से संचालित की गई। वहीं, कार्यक्रम का समापन जूनियर कैडेट द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव और राष्ट्रगान से साथ हुआ। संवाद