फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जीडीसी की एनसीसी इकाई ने पुलवामा के बलिदानियों को किया याद

विज्ञापन
बिलावर में पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देते एनसीसी कैडेट्स। स्त्रोत
विज्ञापन
बिलावर। राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) की एनसीसी इकाई ने कॉलेज परिसर में आयोजित भावपूर्ण समारोह में 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वाले सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

जीडीसी बिलावर के एएनओ लेफ्टिनेंट अक्षय शर्मा ने युवाओं में देशभक्ति की भावना पैदा करने के महत्व पर जोर दिया। इस मौके पर मौजूद कैडेट्स ने अपने विचार व्यक्त किए और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, सम्मान और सेवा के मूल्यों को बनाए रखने पर जोर दिया। श्रद्धांजलि समारोह का समापन देशभक्ति के नारों के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें