फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...

Fri, 08 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले भर के मंदिरों को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। वहीं आज से शुरू होने वाले उत्सव के लिए श्रद्धालुओं के उमड़ने वाले सैलाब के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न मंदिरों से निकाली जाने वाली प्रभात फेरियों का दौर भी आज से शुरू हो जाएगा। जिले भर के विभिन्न मंदिरों में हर सालों लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं। माता बाला सुंदरी नगरी, जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, लखनपुर में किले माता मंदिर, माता आशापूर्णी जी मंदिर कठुआ, किले माता मंदिर हीरानगर, शेरकोटला स्थित चंडिका माता मंदिर आदि को आकर्षक रूप से सजा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रशासन द्वारा मेले में सुरक्षा और श्रद्धालुओं को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं। सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश हैं। मुनाफाखोरी और मिलावटखोरी पर भी नजर रखेगी। पुलिस ने जिले के सभी मंदिरों में अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जोडे़यां माता जाने वाले भक्तों की सुविधा के लिए लंगर कमेटी बांझल पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


वहीं पहाड़ी गांव हट्ट व धार महानपुर में राम लीला के मंच की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। महानपुर में ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर जोड़े माता, दौले माता, शक्ति माता मंदिर सहित महानपुर के पोरड़े माता, जगदंबे माता मंदिर में भी तैयारियों को पूरा कर लिया गया।

वहीं बिलावर में श्री माता सुकराला और श्री माता बाला सुंदरी श्राइन बोर्ड ने तमाम तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। ताकि माता के दरबार में दर्शानार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या पेश न आए।

पूरे आठ दिनों तक माता सुकराला और माता बाला सुंदरी के दरबार में भक्ति का मेला लगेगा। इसमें देश के विभिन्न भागों से आने वाले हजारों श्रद्धालु महामाई का दीदार करेंगे। इसी तरह सब डिवीजन के कुछ गांवों में चैत्र नवरात्र के दौरान मंचित होने वाली रामलीला का शुभारंभ भी शुक्रवार से हो जाएगा। इसके लिए तमाम नाटक मंडलियों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

चैत्र नवरात्रे उत्सव की तैयारियाें का जायजा लेने के लिए वीरवार को एसडीएम राजेश्वर सिंह चाढक ने अन्य अधिकारियों के साथ सुकराला नगर का दौरा किया। यहां पर उन्होंने यात्रियों की दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बोर्ड और प्रशासन ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए तमाम प्रबंध कर लिए हैं। भवन पर ठहरने और लंगर की उचित व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था का भी व्यापक प्रबंध किया गया है। उन्होंने यात्रियों से कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी पेश आती है तो वह संबंधित ड्यूटी मजिस्ट्रेट से संपर्क करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें