फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्नो ने जीती 51 हजार की कुश्ती

Sun, 26 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
कुश्ती लड़ते पहलवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनी मेले में आयोजित दंगल में पहलवानों के दांव लोगों को खूब भाए। बड़ी माली का मुकाबला हरियाणा के नन्नो खत्री राजस्थान के सुक्खा के बीच हुआ। इसमें नन्नो ने जीत दर्ज की। बड़ी माली का मुकाबला 51 हजार रुपये के लिए खेला गया।
विज्ञापन


छोटी माली के मुकाबले में गुरदासपुर के सुक्खा और पठानकोट के बोड़ा के बीच हुआ। इसमें गुरदासपुर के सुक्खा ने बोड़ा को पटकनी दी। छोटी माली के लिए 31 हजार का पुरस्कार दिया गया। तीसरे स्थान के लिए गामा और काला के बीच मुकाबला हुआ। 21 हजार इनाम वाली इस माली में गामा ने बाजी मारी।

चौथे स्थान के लिए गुरदासपुर के बब्बू और बनी के जावेद के बीच मुकाबला हुआ। यह मुकाबला बब्बू के नाम रहा। बनी विधायक और रजनीश शर्मा ने पहलवानों को सम्मानित किया। इस मौके पर दंगल कमेटी के सुरिंद्र आनंद, मनोज आनंद, आदिश सोंदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें