फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले में प्रवेश पर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर द्वारा गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में कश्मीर से आनंदपुर साहिब तक निकाला जा रहा नगर कीर्तन आज शाम कठुआ जिले में प्रवेश कर गया। नगर कीर्तन का भव्य स्वागत जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कठुआ ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हटली मोड़ पर किया।
विज्ञापन


रविवार शाम को पहुंचे नगर कीर्तन का स्वागत करने के जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सभी इंतजाम किए गए थे। वहीं इस दौरान बड़ी संख्या में संगत नगर कीर्तन के आगमन की प्रतीक्षा करती दी। जैसे ही नगर कीर्तन हटली मोड़ पहुंचा तो वातावारण भक्तिमय हो गया। इस दौरान जहां जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पंच प्यारे साहिबान को सिरोपाओ भेंट कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। वहीं संगत से पालकी साहिब में विराजमान श्री गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेंक कर गुरु का आशीष प्राप्त किया।

इस मौके जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कठुआ के महासचिव परवीन सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी ने 11 नवंबर 1675 को दिल्ली के चांदनी चौक में मानव अधिकारों की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस नगर कीर्तन का मुख्य उद्देश्य उनकी अद्वितीय शहादत को स्मरण करना है, जिन्होंने दूसरों के लिए स्वयं का बलिदान देकर हिंदू धर्म की रक्षा की। वहीं, जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कठुआ के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने नगर कीर्तन में शामिल संगत और स्थानीय श्रद्धालुओं का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने घरों से बाहर निकलकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु ग्रंथ साहिब को पालकी साहिब में सुसज्जित कर नगर कीर्तन निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें