जिले में डेंगू के छह नए मामले रिपोर्ट हुए है। इसके साथ ही जिले में अब तक डेंगू के पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों की संख्या 859 हो गई है।
रविवार जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सामने आए 6 मामलों में 3 महिला और 3 पुरुष शामिल डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। विभाग के अनुसार अब तक पाए गए 859 मरीजों में 765 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं जबकि अब तक डेंगू के चलते किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
उधर नए मामलों के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के टीमों ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है जहां पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीज के घर के आसपास के 50 घरों में मच्छररोधी कीटनाशक का छिड़काव किया गया और लोगों को बचाव की जानकारी दी गई है।