टठ्ठी में गुरु नाभादास जयंती के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
- फोटो : kathua
गांव टठ्ठी में गुरु नाभादास सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन
हीरानगर। संत शिरोमणि गुरु नाभादास की जयंती के उपलक्ष्य पर कंडी क्षेत्र के गांव टठ्ठी में गुरु नाभादास सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में महंत सावरिया दास विशेष तौर पर मौजूद रहे। अपने प्रवचनों के दौरान उन्होंने कहा गुरु नाभादास ने समाज में सामान्य प्रेम और भक्ति का संदेश दिया जो आज भी प्रासंगिक है। उनके द्वारा रचित ग्रंथ भक्तमाल में संतों की महिमा का गुणगान आज भी लोगों को प्रेरित करता है।
आयोजक समिति के सदस्य बलदेव सिंह ने कहा गुरु नाभादास जी हमारे लिए बल्कि उनके दिखाएं मार्ग पर चलने का अवसर है। तुम्हारा प्रयास है कि उनके संदेशों को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया।