फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका को किया जारी

Wed, 16 Apr 2025 12:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
पु​​स्तिका जारी करते उपायुक्त। स्रोत : विज्ञ​प्ति - फोटो : kathua
विज्ञापन
कठुआ। जिला उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने बीते कैपक्स बजट 2024-25 के तहत विकास कार्यों पर आधारित एक पुस्तिका को जारी किया। मंगलवार को जारी पुस्तिका को जिला योजना कार्यालय की ओर से संकलित किया गया है। पुस्तिका का शीर्षक था विसुअल हाइलाइट्स ऑफ डेवलपमेंट। इस पुस्तिका में पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान जिले भर में किए गए विकासात्मक पहलों की व्यापकता और प्रभाव को दर्शाया गया है। इस पुस्तिका में जिले के शिक्षा के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच, जल संसाधन प्रबंधन और सामुदायिक विकास में महत्वपूर्ण प्रगति शामिल है। जिसमें खासकर ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अलावा इस दस्तावेज में युवाओं की भागीदारी, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक उत्थान का समर्थन करने वाला नया बुनियादी ढांचा मुख्य बिंदू रहा है। पुस्तिका डॉ. मिन्हास के नेतृत्व में अपनाए गए एक केंद्रित और समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाती है। वहीं, डॉ. मिन्हास ने विकास कार्यों को जमीन स्तर पर लागू करवाने के लिए जिला विकास परिषद, क्षेत्रीय विभागों और समुदाय के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें