फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नाज पुल के पास लगाए गए दो टीन के खोखे हटाए

विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करती बिलावर नगर कमेटी के सदस्य। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। नगर कमेटी बिलावर की ओर से शुक्रवार को कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर कमेटी के कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में कमेटी की टीम ने नाज पुल के पास लगाए गए दो टीन के खोखे हटाए।
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों को हिदायत देते हुए कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि सरकारी जगहों पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारी ने बताया कि मुख्य सड़क के किनारे अतिक्रमण करने से बार-बार जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों की समस्या को देखते हुए नगर कमेटी की ओर से यह कार्रवाई की गई है। अधिकारी ने मुख्य बाजार और मुख्य सड़कों पर अवैध कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों को चेतावनी दी कि जल्द से जल्द कब्जे को हटा लें ताकि कस्बे में आने जाने वाले लोगों को परेशान ना होना पड़े। नगर कमेटी की टीम दो खोखों को जप्त कर अपने साथ कार्यकारी अधिकारी कार्यालय ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें