फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर व डिंगा अंब में बीडीसी दफ्तर का निर्माण पूरा, जल्द शुरू होंगे कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
-1 करोड़ 40 लाख की लागत से बनी हैं दोनों इमारत, 10 लाख की लागत से प्रत्येक इमारत में उपलब्ध होगा फर्नीचर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिले के ब्लॉक डिंगा अंब और बिलावर में ब्लॉक विकास परिषद कार्यालयों का ढांचागत निर्माण कार्य मुकम्मल हो गया है। ग्रामीण विकास विभाग जल्द ब्लाक विकास अधिकारियों के कार्यालयों को नवनिर्मित इमारतों में स्थानांतरित करने जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारी विभाग की ओर से पूरी कर ली गई है।

सूत्रों की मानें तो प्रत्येक इमारत का ढांचागत निर्माण करवाने के लिए संबंधित विभाग की ओर से 79 लाख के टेंडर लगाण्गए थे। इसमें से डिंगा अंब का निर्माणकार्य 60 लाख 46 हजार की लागत से करवाया गया है। जबकि बिलावर ब्लॉक परिषद का कार्यालय का निर्माण 60 लाख 81 हजार में पूरा हो चुका है। इसके अलावा प्रत्येक इमारत में 10 लाख की लागत से कार्यालय में बिजली संबंधी कार्य किए गए हैं। वहीं, नवनिर्मित इमारतों में 10-10 लाख की लागत से फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए जिला ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2022 में इन इमारतों का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। एक साल में भीतर इन इमारतों में फर्नीचर सहित सारी सुविधाएं उपलब्ध करवा कर इन्हें कार्यात्मक बनाना था। लेकिन पहले लोकसभा और उसके बाद विधानसभा चुनाव के चलते लगी आदर्श आचार संहिता से इन इमारतों में पूरी व्यवस्था नहीं हो पाई थी। लेकिन अब संबंधित विभाग ने इन कार्यालयों को कार्यात्मक बनाने के लिए संबंधित ब्लॉक विकास अधिकारियों के दफ्तरों को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।

-
प्रत्येक इमारत में यह सुविधा होगी उपलब्ध

लगभग 70 लाख की लागत से प्रत्येक ब्लॉक विकास परिषद कार्यालय की नई इमारत में अध्यक्ष सहित ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) के कार्यालय का निर्माण किया गया है। इसके अलावा नये कार्यालय में अध्यक्ष और विकास अधिकारी के स्टाफ के बैठने के लिए भी अलग-अलग व्यवस्था की गई है। वहीं, इमारत में मीटिंग हॉल, रसोई घर और इंजीनियरिंग विंग और आम लोगों के लिए शौचालय की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


-कोट -

अभी तक ब्लॉक विकास अधिकारी डिंगा अंब का कार्यालय तहसील दफ्तर में चल रहा था। जिसे नई इमारत में स्थानांतरित करने के लिए काम चल रहा है। एक सप्ताह में स्थानांतरित करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि जिला ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग की ओर से फर्नीचर नहीं उपलब्ध करवाया गया है। इसके भी जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद है।
-विजय कुमार, ब्लॉक विकास अधिकारी, डिंगा अंब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें