फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। ओल्ड सांबा कठुआ (ओएसके) रूट पर बड़े वाहनों की आवाजाही दिन के समय बंद हो। इस संबंध में यूथ कांग्रेस के हीरानगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष गगनदीप ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि ओएसके रूट पर बाजारों में अक्सर भीड़ रहती है। दिन-रात यहां से तेज रफ्तार में ट्रक टिप्पर गुजरते हैं। ऐसे में हमेशा हादसों का डर बना रहता है।
विज्ञापन

आगे उन्होंने बताया कि हाल ही में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सांजी मोड़ में एक खड़े बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और बाइक सवार की मौत हो गई। आए दिन तेज गति से गुजरने वाले वाहनों की वजह से हादसे हो रहे हैं। ऐसे में उन्होंने मांग की कि ओएसके रूट पर आम लोगों की आवाजाही को देखते हुए यातायात विभाग बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित करे। दिन के समय बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होनी चाहिए। टिप्परों और अन्य बड़े वाहनों को रात 9 से सुबह 6 बजे तक ही चलने की अनुमति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें