फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिभर बनने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू वुमेन क्रेडिट कोऑपरेटिव लिमिटेड की ओर से लखनपुर में आत्मनिर्भर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। संस्थान की चेयरपर्सन संजीता डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खादी विलेज इंडस्ट्री बोर्ड की वाइस-चेयरपर्सन डॉ. हिना शफी भट्ट मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रही। उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

अपने संबोधन में डॉ. हिना शफी भट्ट ने महिलाओं को बोर्ड के माध्यम से योजनाओं में सब्सिडी पर ऋण लेकर अपना स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि खादी विलेज बोर्ड के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के लिए कर्ज हासिल करने में बोर्ड के अधिकारी उनका हर तरह से सहयोग करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी 500 महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दो सेंटरों को स्वीकृत करने की घोषणा की। वहीं संजीता डोगरा ने बताया कि वह ऐसे ही क्राफ्ट-सेंटर हर जिले में खुलवाएंगी, ताकि प्रदेश की हर महिला अपना रोजगार शुरू करके स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सके। शिविर में खादी विजेल इंडस्ट्रीज बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी मुज्जफर ने भी केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में खादी विजेल इंडस्ट्रीज बोर्ड के जिला अधिकारी हरविंदर सिंह, जम्मू वुमेन क्रेडिट कोऑपरेटिव लिमिटेड की मुख्य सलाहकार कैलाश वर्मा, संयोजक उपदेश अन्दोत्रा के अलावा लखनपुर म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व चेयरमैन रविंदर शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें