संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर छपाकी मोड़ के पास सैन्य वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार देर रात को हुई इस दुर्घटना के बाद उन्हें जीएमसी कठुआ में पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान 55 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी उत्तम चंद और 30 वर्षीय हरदीप कुमार पुत्र उत्तम चंद दोनों निवासी चंदवा हीरानगर के रूप में हुई है। जीएमसी कठुआ में दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद देर रात डॉक्टरों ने उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। सुनीता देवी को जीएमसी जम्मू भेजा गया है, जबकि उसके बेटे हरदीप कुमार को परिजन पंजाब के किसी निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।