फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हड़ताल के छठे दिन चरमरा गई पेयजल आपूर्ति व्यवस्था

Thu, 27 Mar 2025 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नियमित किए जाने की मांग को लेकर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की जारी हड़ताल के कारण पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। शहर में विभाग की ओर से इंतजाम के तमाम दावों के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था अनियमित हो गई है। वहीं कंडी क्षेत्र का हाल बेहाल है। जहां लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कंडी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हड़ताल शुरू होने के बाद अब तक पानी सप्लाई नही हुआ है। वहीं कुछ स्थानों पर पांच दिनों के बाद नल से पानी ठपका है। राजबाग क्षेत्र के रख होशियारी में पांच दिनों के बाद जब पानी की सप्लाई शुरू हुई तो देखते की देखते वहां पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ जमा हाेने लगी। लेकिन नल से पानी की प्रेशर न देख लोगों को काफी निराशा हुई।
जल पर पानी भरने के लिए पहुंचे हंस राज ने कहा कि आज पांच दिनों के बाद उनके गांव में पानी आया है। लेकिन नल से पानी जिस तरह से आ रहा है। वहीं जसरोटा स्थित काली माता के मंदिर के बाहर लगे नल से पानी लेने पहुंची रानो देवी ने बताया कि मंदिर से सटे गांव नई बस्ती में पहले पानी का संकट था। गांव में बसने वाले दर्जनों परिवारों की अब तो दिनचर्चा ही मंदिर से पानी लाने के साथ शुरू हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें