फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बढ़ते तापमान और लू के थपेड़ाें से लाेग बहाल

Tue, 10 Jun 2025 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
ड्रीमलैंड पार्क ​स्थित नहर में छलांग लगाते युवा। - फोटो : ड्रीमलैंड पार्क ​स्थित नहर में छलांग लगाते युवा।
विज्ञापन
कठुआ। तपिश ने जून में रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। करीब एक सप्ताह पहले हुई बारिश के बाद अब तापमान में रोजाना बढ़ोतरी का क्रम जारी है। शहर में सोमवार को भी पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। इससे जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। लू के थपेड़ों से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी का आलम यह है कि सुबह होने के साथ ही गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाना शुरू कर दे रही है। इस कारण शहर के बाजारों, चौक-चौराहों समेत सरकारी कार्यालयों में भी लोगों की आमद 50 प्रतिशत तक कम दिखी जबकि पहले सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ रहती थी।
कुछ ऐसा ही हाल शहर को आसपास के गांवों से जोड़ने वाले यात्री वाहनों का भी रहा। वहां भी वाहनाें में सवारियां नाममात्र ही दिखाई दीं। कुल मिलाकर भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है।
विज्ञापन


इसके विपरीत जलस्रोतों और बागों में लोगों की मौजूदगी बढ़ गई। सबसे ज्यादा रौनक शहर के ड्रीमलैंड पार्क में देखने के लिए मिली। वहां पहुंचकर लोग नहर के ठंडे पानी में घंटों नहाकर गर्मी से बचाव कर रहे हैं। ड्रीमलैंड पार्क के बाहर खानपान के दर्जनभर स्टॉल भी लगे। वहां लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेकर गर्मी से राहत पाई।
दोपहर से ही नदी, नहरों, जलस्रोतों पर लोगों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया। इस दौरान युवा, बच्चे और महिलाएं नहर से लेकर दूर तक डुबकी लगाकर गर्मी से राहत पाते नजर आए।

सप्ताहभर तक सताएगी गर्मी

कठुआ। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) प्रमुख डॉ. विशाल महाजन ने मौसम के ताजा हालात बताए। उन्होंने कहा कि 15 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा। जिले के आसमान में 16 जून को बादल छाने की संभावना है। तभी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन बारिश न होने के कारण तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। आने वाले दिनों में उन्होंने जिले में 46 डिग्री तक तापमान पहुंचने का अनुमान लगाया है।


ग्रीष्मकालीन अवकाश करेगा स्वर्णकार संघकठुआ। जिले के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने हर साल की तरह अपने ग्रीष्मकालीन अवकाश की तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में कठुआ स्वर्णकार संघ की बैठक रविवार को हुई। इसमें सदस्यों के साथ पांच दिनों तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की सलाह दी गई।
संघ के वरिष्ठ सदस्य विक्की धमालिया ने बताया कि संघ के सदस्य हर वर्ष ग्रीष्म कालीन अवकाश की घोषणा करते हैं। इस अवधि में जिले के सभी आभूषण से जुड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहते हैं। इस अवकाश पर चर्चा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी सदस्यों ने आगामी 18 जून से 22 जून तक अवकाश पर रहने के लिए सहमति जताई है लेकिन अभी प्रधान की ओर से इस आशय की आधिकारिक घोषणा होनी है। उन्होंने बताया कि बुधवार तक संघ की एक और बैठक होगी। इसमें कठुआ स्वर्णकार संघ की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश तिथि की अधिकारिक घोषणा की जाएगी।

ड्रीमलैंड पार्क स्थित नहर में छलांग लगाते युवा।- फोटो : ड्रीमलैंड पार्क स्थित नहर में छलांग लगाते युवा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें