फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: टूटे मैनहोल से किशनपुर के लोग परेशान

Tue, 10 Jun 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
किशनपुर गांव की मुख्य गली को जोड़ने वाले रास्ते में क्षतिग्रस्त हुआ मैनहोल। 
विज्ञापन
बिलावर। किशनपुर गांव की सड़क से मुख्य बाजार को जोड़ने वाली मुख्य गली में मनहौल टूटे हैं। यह हादसों को न्योता दे रहे हैं। इससे परेशान लोगों ने समतल और गड्ढामुक्त सड़क बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सिद्धार्थ, मनोज देवेंद्र और संजय ने बताया कि 11 साल पहले गली का निर्माण किया गया था। तब इस गली में गहरी नाली बनाई गई थी, जिस पर मैनहोल लगाए गए थे।
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में गली में लगाए गए ज्यादातर मैनहोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिनकी वजह से गली से पैदल गुजरना खतरे से खाली नहीं है। लोगों ने बताया कि क्षतिग्रस्त मैनहोल के कारण लोगों को गली में आवागमन करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अंधेरा होने के बाद तो लोगों का गली में आवागमन करना मुश्किल हो जाता है। इससे चिंतित लोगों ने सरकार से मुख्य बाजार को जोड़ने वाली गली में टूटे मैनहोल की मरम्मत जल्द करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें