बिलावर सब डिवीजन के अधिकतर भागों में दिन ब दिन बढ़ रही बंदरों की संख्या किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। लिहाजा बंदरों के डर से किसान लगतार अपने खेतों में फसल लगाना छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
किसान अमर सिंह, धनीराम, धर्मराज, छैलोराम, कृष्ण सिंह आदि ने बताया कि पहले बंदरों का आतंक केवल बिलावर और भड्डू नगर तक ही सीमित था, लेकिन अब बंदरों ने सब डिवीजन के लगभग सभी नगरों और गांवों में मुसीबत बन चुके हैं। जिन किसानों ने फसल लगाई भी थी, उसे बंदरों की फौज उजाड़ चुकी है।