फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मोबाइल और हार्डवेयर कारोबारियों ने घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश, नए प्रधान का भी चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्णकार संघ की ओर से भी घोषित किया गया है अवकाश, 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी दुकानें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर में विभिन्न व्यापारिक संगठनों की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश पर जाने का क्रम शुरू हो गया है। स्वर्णकार संघ के बाद अब मोबाइल कारोबारियों तथा हार्डवेयर व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने भी अपने-अपने अवकाश की घोषणा कर दी है।
मोबाइल कारोबारियों की ओर से आयोजित एक बैठक में संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से राजेश गुप्ता को मोबाइल एसोसिएशन कठुआ का नया प्रधान चुना गया। नव-निर्वाचित प्रधान ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

राजेश गुप्ता ने बताया कि बैठक के दौरान केवल संगठनात्मक चुनाव ही नहीं हुए, बल्कि व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। उन्होंने बताया कि मोबाइल कारोबारियों ने 25 से 27 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रखने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, एसोसिएशन ने प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मासिक बंदी रखने पर भी सहमति जताई है।
विज्ञापन


वहीं, हार्डवेयर यूनियन के प्रतिनिधि अनिल शर्मा ने बताया कि 26, 27 और 28 जून को कठुआ जिले की सभी हार्डवेयर, लैमिनेट, सैनिटरी वेयर तथा सीमेंट की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान संबंधित कारोबारी अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे और अवकाश के बाद पुनः नियमित रूप से व्यापारिक गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें