फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिजली विभाग के दैनिक वेतन भोगियों के समर्थन में उतरे विधायक

Tue, 07 Oct 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
नानगला में बिजली विभाग के दैनिक वेतन भोगियों के बीच पहुंचे विधायक । संवाद
विज्ञापन
विधायक ने गंभीरता से सुनीं प्रदर्शनकारियों की समस्याएं
विज्ञापन

कठुआ/बनी। बिजली विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों ने मंगलवार को काम छोड़ो हड़ताल के तहत बनी विधानसभा क्षेत्र के नानगला में प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर हो रहे प्रदर्शन में बनी के विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह शामिल हुए और प्रदर्शनकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
उन्होंने मांगों को पूरी तरह जायज करार देते हुए हरसंभव समर्थन देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ये कर्मचारी वर्षों से अत्यंत कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं लेकिन फिर भी सरकार से उन्हें कोई स्थायी समाधान नहीं मिल पाया है। न वेतन समय पर मिलता है, न बीमा सुविधा और न ही दुर्घटनाओं के मामलों में कोई ठोस मुआवजा नीति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि कई दैनिक वेतन भोगी ड्यूटी के दौरान घायल हो चुके हैं और कुछ ने तो अपनी जान तक गंवाई है, लेकिन उनके परिवारों को अब तक कोई राहत नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि लंबित वेतन का भुगतान, बीमा और मुआवजा नीति लागू करना और सभी दैनिक वेतन भोगियों के नियमितीकरण के लिए एक स्पष्ट और स्थायी पॉलिसी आवश्यक है। डॉ. रामेश्वर सिंह ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वे इस मुद्दे को न केवल विधानसभा में बल्कि सड़कों पर पुरजोर तरीके से उठाएंगे। उन्होंने सरकार से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें