कठुआ। हर वर्ष 24 और 25 जुलाई को पारंपरिक रूप से आयोजित होने वाला छिंज मेला इस बार नहीं होगा। चांदल छिंज मेला समिति ने इस वर्ष मेले को रद्द करने का निर्णय लिया है। समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह निर्णय विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मेले को रद्द करने का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है लेकिन समिति ने सभी स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील की है। छिंज मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का एक अहम हिस्सा रहा है जिसमें कुश्ती प्रतियोगिताएं और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। मेले के रद्द होने से स्थानीय लोगों में निराशा है लेकिन अधिकांश लोग समिति के निर्णय का सम्मान कर रहे हैं। संवाद