वार्ड 7 में ट्यूबवेल का काम शुरू करवाते विधायक विजय शर्मा। स्रोत : स्वयं
हीरानगर। कस्बे के लोगों को पानी की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है। स्थानीय विधायक विजय शर्मा ने रविवार को वार्ड नंबर 7 में ट्यूबवेल का काम शुरू कराया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के नजदीक नए ट्यूबवेल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। विधायक ने बताया कि 18 लाख की लागत से यह निर्माण कार्य पूरा होगा जिससे कस्बे में पानी की समस्या का हल होगा। उन्होंने कहा कस्बे में पानी की समस्या के समाधान के लिए बड़े स्तर पर काम चल रहा है और आने वाले कुछ ही दिनों में लोगों को पानी की समस्या से पूरी तरह से निजात मिलेगी।
वहीं इस मौके पर उपस्थित लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा पानी की समस्या के समाधान के लिए लंबे समय से मांग कर रहे थे, आज इस परेशानी के समाधान की शुरुआत हुई है। उम्मीद है कि आने वाले समय में लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा मिलेगी। इस मौके पर एसडीएम फुलेल सिंह के अलावा निकाय समिति के पूर्व पार्षद और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।