फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली

Mon, 14 Jul 2025 12:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्जनों गांवों के युवाओं के नशे के खिलाफ किया जागरूक
विज्ञापन


कठुआ। कंडी क्षेत्र के युवाओं ने समाज में लगातार बढ़ रहे नशे के खिलाफ एक मुहिम शुरू की है। रविवार को युवाओं ने मोटरसाइकिल पर गांव-गांव जाकर लोगों को खासकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
रैली की शुरुआत उत्तरी गांव से की गई जहां पूर्व सरपंच बरवाल पुरुषोत्तम सिंह, लोगेट गांव के वरिष्ठ नागरिक रघुवीर सिंह और पूर्व नायब सरपंच कठेड़ा जोगिंद्र सिंह ने युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान युवाओं ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर विभिन्न गांव से निकलते हुए चिट्टा भगाओ, देश बचाओ के नारे लगाकर, युवाओं और लोगों से बातचीत कर नशे के खिलाफ एक मुहिम खड़ी करने की अपील की, ताकि समाज में बढ़ते नशे को नियंत्रण किए जाए। यह रैली उत्तरी के बाद जंडोर, सौंथल, बुद्धि, पल्ली, लोगेट मोड़, लोगेट, सहार, कठेरा से होते हुए दौबार उत्तरी में आकर संपन्न हुई। रैली का नेतृत्व उत्तरी के विशाल शर्मा, उधमपुर के विशाल और बिलावर के विशाल की ओर से किया गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री एक स्वस्थ देश का निर्माण करना चाहते है। युवाओं ने गांव में घर-घर जाकर नशे के दूरी बनाने और एक स्वस्थ देश बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें