परिसीमन के बाद वर्ष 2024 में पहली बार वजूद में आई जसरोटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तवज्जो दी जा रही है। पिछले तीन दिनों से लगातार करोड़ों की लागत से विकास कार्यों की शुरूआत क्षेत्र में हुई है।
वीरवार को विधायक राजीव जसरोटिया ने चार पंचायतों में 55 लाख की लागत से सड़के, पेयजल, ड्रेनेज, सामुदायिक ढांचा सहित अन्य विकास कार्यों को शुरू करवाया है। पंचायत हार्दो मुट्ठी, माही चक, त्रयाड़ा और फ्लोट में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को सुधार करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा प्रधान करना है। विकास कार्य के लोकार्पण के बाद विधायक ने दरबार लगा कर लोगों की समस्याओं को भी सुनी। जिनको तुरंत समाधान करने का आश्वासन दिया गया। कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध निपटारा उनकी प्राथमिकता है, तथा क्षेत्र में एक मजबूत शिकायत के समाधान के लिए एक व्यवस्था स्थापित की जाएगा, ताकि हर नागरिक की आवाज सुनी जा सके। इस मौके पर ब्लॉक विकास अधिकारी सूरज सिंह, जिला विकास परिषद सदस्य सुषमा देवी, पूर्व सरपंच दविंद्र सिंह, पूर्व सरपंच जगदीश पुनिया, अमरजीत सिंह, जीता मेहता, रजिंद्र सिंह, मनिंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।