फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 75 लाख से इको पार्क चेक डैम का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील रामकोट की पंचायत कंधारनु में वीरवार को 75 लाख की लागत से इको पार्क कम चेक डैम का निर्माण कार्य शुरू किया गया जिसकी आधारशिला वीरवार को बिलावर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश शर्मा ने रखी। चेक डैम पार्क का कार्य शुरू करवाते हुए विधायक सतीश शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण रामकोट के कई इलाकों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग के सहयोग से कंधारनु पंचायत में इस चेक टाइम के निर्माण कार्य को करवाया जा रहा है। बताया कि इसके निर्माण के बाद सैलानियों को यह आकर्षित करेगा और यहां हर आने जाने वाले सैलानियों को प्राकृतिक झील का अनुभव होगा जिसमे पूरा प्राकृतिक वातावरण होगा और पक्षी उसमें विचरण करेंगे । चेक डैम के साथ-साथ एक चलने के लिए रास्ता और एक सुंदर वातावरण बनाने का प्रयास लगभग 75 लाख रुपए की लागत से यह कार्य शुरू हुआ है। इस अवसर पर वन विभाग के जिला बन अधिकारी, रेंज अधिकारी संजीव कुमार, विजय गुप्ता , कंधारनु पंचायत की पूर्व सरपंच सुमन लताके साथ अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें