बिलावर। बनी विधानसभा क्षेत्र में हुई वारदात के बाद स्थानीय विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने सुरक्षा बढ़ाए जाने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह पहला मामला नहीं है। बीते महीने दो लोगों के शव मिले थे। अभी उसका भी पता नहीं चल पाया है कि हत्या कैसे हुई और इसी तरह की दूसरी वारदात ने लोगों में भय पैदा कर दिया है।
विधायक ने कहा कि इस तरह के मामलों को सुरक्षा एजेंसियों को गंभीरता से लेना चाहिए। आतंकी एंगल भी देख जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले इसकी जांच करवाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिलावर, बनी व बसोहली का इलाका आतंकवाद प्रभावित है। सेना पर भी हमला हो चुका है। सेना के जवान बलिदान भी हुए। लोगाें में डर का माहौल बन चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही चलता रहा तो लोगों का घरों से निकलना बंद हो जाएगा।