फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: करंडी कलां गांव में मिले लापता दोनों किशोर, 27 फरवरी से थे लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। 27 फरवरी 2025 से लापता दो किशोर आखिरकार करंडी कलां गांव में मिले हैं। स्थानीय लोगों की ओर से देखे जाने की सूचना के बाद परिजन उन्हें ढूंढते हुए पहुंचे और फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपने साथ लिया जहां परिजन को सौंपने से पहले कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

पुलिस ने बताया कि 9 मार्च 2025 को तीन लोगों स्वारू पुत्र शमस दीन, मखनदीन पुत्र मोहम्मद सैफ, और भगसैन ने राजबाग पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने बच्चों दीन मोहम्मद उर्फ दीनू और रहमत अली उर्फ मुश्ताक के गायब होने की सूचना दी थी। शिकायत के अनुसार, दोनों बच्चे भंबडवां के पास बकरियां चराने गए थे लेकिन घर नहीं लौटे। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इनके पोस्टर भी बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 12:30 बजे के करीब दोनों बच्चों को करंडी कलां गांव से बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया चूंकि बच्चे दो हफ्ते तक माता-पिता से दूर थे। लिहाजा अभी इस हालत में नहीं हैं कि उनसे ज्यादा कुछ पूछा जाए। वे सकुशल लौटे हैं यह राहत की बात है। प्राथमिक जांच में अपहरण का मामला नहीं लग रहा है लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। काउंसिलर की मदद लेकर बच्चों से पता करने का प्रयास किया जाएगा कि आखिर वे कहां थे और उनके साथ क्या हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें