फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर रहा बनी सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल

विज्ञापन
बसोहली में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते एडीसी बसोहली।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। डाइट बसोहली में पीएम श्री योजना के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों द्वारा सौर उर्जा, पवन उर्जा, प्रदूषण नियंत्रण के उपायों आदि पर आधारित बनाए गए मॉडल प्रदर्शित किए गए।
प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर बनी जोन से गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, बनी, द्वितीय स्थान पर मल्हार जोन से हाई स्कूल परोल तथा तृतीय स्थान पर बरनोटी जोन से हायर सेकेंडरी स्कूल, सुमवां रहे। इस दौरान एडीसी बसोहली अनिल कुमार ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि जबकि प्राचार्य डाइट स्वर्ण सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तथा विषेश अतिथि द्वारा पारंपरिक द्वीप प्रज्वलित कर किया गया इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने साइंस प्रदर्शनी में लगाए गए 15 स्टालों का निरीक्षण किया। एडीसी ने विज्ञान प्रदर्शनी को विद्यार्थियों की कुशलता को प्रोत्साहित करने का माध्यम बताया। कहा कि इससे उन्हें अपनी सोच को विस्तार देने और दुनिया के सामने रखकर सीखने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डाइट ने बताया कि पीएम श्री स्कीम के अंतर्गत कठुआ जिले में 24 स्कूल शामिल हैं और इस प्रदर्शनी में 15 स्कूलों ने भाग लिया मुख्य अतिथि तथा विशेष अतिथि ने प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे स्कूलों को पुरस्कृत करने के अतिरिक्त अन्य स्कूलों को प्रोत्साहन पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर प्राचार्य डाइट ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें