तहसील बनी के गांव चंडियार से चार दिन पहले लापता युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि, बनी पुलिस ने इस संदर्भ में लापता युवती के पिता की शिकायत पर छह लोगाें के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि युवती को चंडियार के कुछ लोगों ने अगवा कर लिया है। इससे पहले चार दिन तक परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर पर काफी खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने आरपीसी की धारा 363 के तहत इंसार अहमद, मोहम्मद रफीक, जाकिर हुसैन, गुलाम कादिर, शकीना बेगम, अनायतुल्ला सभी निवासी चंडियार बनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।