फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आईबी से 50 किलोमीटर दूर तक दागी मिसाइलें

Sun, 11 May 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
शेल के टुकड़े। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
मिसाइलों के लोहाई मल्हार, बिलावर के इलाके तक पहुंचने से लोग परेशान
विज्ञापन

कठुआ। भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा ने कई दशकों तक पाकिस्तानी गोलाबारी का दंश झेला है। मगर इस बार हालात ज्यादा खराब हैं। पाकिस्तान से दागी गई मिसाइलों के लोहाई मल्हार, बिलावर के इलाके तक पहुंचने से इलाके के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

50 किलोमीटर दूर तक पाकिस्तानी गोलाबारी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पहले जहां पहाड़ों को सुरक्षित माना जाता था, वहीं अब इस तरह के हालात ने इन इलाकों को भी सुरक्षित नहीं छोड़ा है। अब तक लोग इन शांत इलाकों की ओर जहां जाने का मन बना रहे थे। वहीं, कई लोगों ने अब घरों पर ही सुरक्षित रहना बेहतर समझा है। उधर, बनी सब डिवीजन में स्थानीय विधायक और लोगों ने पहले ही लोगों से सुरक्षित स्थान और इंतजाम उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया है। पाकिस्तान की ओर से जम्मू में हुई भारी गोलाबारी के बाद लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें