फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मोमबत्ती ज्योति व मानव श्रृंखला से दिया एकजुटता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल (जीएलडीएम) डिग्री कॉलेज ने रेड रिबन क्लब और एनएसएस इकाई के संयुक्त प्रयास से सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जागरूकता, संवेदना और युवा भागीदारी पर विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ प्रज्ञा खन्ना की देखरेख में कई गई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता और कलंक-मुक्त समाज ही सबसे बड़ा हथियार है। युवा यदि आगे आएं तो जल्द ही एड्स मुक्त समाज का सपना साकार हो सकता है।
इसके बाद पांच छात्र छात्राओं ने इस वर्ष की वैश्विक थीम पर आधारित भाषण दिए। छात्रों ने रोकथाम, सामाजिक कलंक खत्म करने और सामुदायिक जिम्मेदारी पर अपने विचार रखे। एड्स से जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि के साथ कैंडल लाइट विजिल आयोजित की गई। सभी स्टाफ सदस्यों ने मोमबत्तियां जलाकर अपना समर्थन व्यक्त किया।
विज्ञापन

जागरूकता को रोचक बनाने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी लगाया गया, जहां छात्रों ने एड्स जागरूकता संदेशों के साथ फोटो खिंचवाई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो शापिया शमीम, रेड रिबन क्लब की सदस्य डॉ रजनी बाला तथा डॉ भावना जमवाल ने कार्यक्रम आयोजन में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें