फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: घाटी में मेगा कृषि मेला आज, कृषि मंत्री करेंगे शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। मंगलवार को घाटी में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर जिला कृषि कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिले के मुख्य कृषि अधिकारी जतिंदर कुमार खजूरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभाग के कर्मचारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया गया।
बैठक के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि एक दिन के इस मेले में कृषि विभाग के अलावा इससे संबद्ध बागवानी, पशुपालन, भेड़ पालन, मत्सय पालन, फ्लोरीकल्चर, सैरीकल्चर के अलावा बैंक भी शामिल हो रहे है जो मेले में जिला भर से आने वाले किसानों को अपने विभागों के माध्यम से किसानों की सहायता के चलाए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देंंगे। इसके अलावा शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान के विशेषज्ञ भी इस कार्यक्रम में आने वाले किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकी के बीच और खाद प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के कृषि मंत्री जावेद अहमद डार, जसरोटा विधानसभा के विधायक राजीव जसरोटिया सहित कई अन्य गणमान्य न केवल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बल्कि वहां लगाए जाने वाले स्टालों का निरीक्षण कर किसानों से संवाद भी करेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस दौरान पूरी सजगता से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें