फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया

Thu, 27 Nov 2014 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सुनील पाद्या ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर जूनियर वर्ग में शिफाली को पहला व पूजा को दूसरा व रमन सिंह को तीसरा पुरस्कार दिया गया जबकि सीनियर वर्ग में अनमोल सलारिया को पहला, अखिल जसरोटिया को दूसरा पुरस्कार दिया गया।

सांत्वना पुरस्कार अतुल को दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री राहुल देव ने बताया कि हर वर्ष सुनील पाद्या ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

इसमें मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया जाता है ताकि विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बढ़चढ़ कर आगे आएं।

विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित सादे समारोह में गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य ओमिता सियोत्रा मुख्य अतिथि रहीं जबकि टीडीएस कालेज के चेयरमैन गंधर्व सिंह अंदोत्रा, विद्यार्थी परिषद के डा. विकास उब्बट विशेष अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह की परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। हर युवा को आगे आना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें