कठुआ। लगभग एक दशक से सड़क की समस्या जूझ रहे हटली वासियों की समस्या का समाधान तलाशने के लिए गांव में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। सरपंच भूपिंदर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान उपायुक्त राहुल यादव, जिला विकास परिषद के उपचेयरमैन रघुनंदन सिंह बबलू, जिला विकास परिषद डॉ श्वेता, रविंदर शर्मा और एडीसी कठुआ, तहसीलदार के साथ गांव हटली पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
स्थानीय सरपंच और ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि लखनपुर से हटली लिंक रोड की सड़क और पुलों की स्थिति बहुत खराब है। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उन्होंने गांव में व्याप्त बिजली और जलापूर्ति की समस्या से भी उपायुक्त को अवगत कराया। लोगों की समस्या सुनने के बाद डीसी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को समय पर हल करने के साथ ही सड़क की मरम्मत की जाएगी।