फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रोगी देखभाल के लिए दिया हर संभव सहायता का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जीएमसी कठुआ के एसोसिएटेड अस्पताल के कामकाज, रोगी देखभाल और अस्पताल में सुविधाओं की समीक्षा के लिए रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक हुई। जिला सचिवालय में बैठक की अध्यक्षता डीसी राहुल पांडेय ने की। डीडीसी अध्यक्ष महान सिंह और उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह भी बैठक में शामिल हुए। इस दौरान डीसी ने रोगी देखभाल के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विस्तृत विचार-विमर्श के बाद बैठक में अस्पताल के बुनियादी ढांचे में सुधार, स्वच्छता, ओपीडी की मरम्मत व नवीनीकरण, मरीजों/अटेंडेंट के लिए बेंच की स्थापना, सीसीटीवी, आदि को मंजूरी दी गई। समिति के बतौर अध्यक्ष डीसी ने संस्थान द्वारा विभिन्न संकेतकों के तहत पंजीकृत प्रगति और कामकाज के बारे में अवगत कराया। उन्हें अस्पताल में बुनियादी ढांचे के उन्नयन और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की समग्र उन्नति के लिए विभिन्न मुद्दों और मांगों के बारे में भी बताया।
डीसी ने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं का भी जायजा लिया, और अस्पताल के कामकाज की समीक्षा की। डीसी ने अस्पताल में रोगी देखभाल को और बेहतर बनाने के लिए अस्पताल के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। समिति ने उपकरणों की खरीद को भी मंजूरी दी। इसके उपरांत डीसी ने 2023 तक खसरा और रूबेला उन्मूलन के लिए जिला कार्य बल (डीटीएफ) की बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें