फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को हक दिलाने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। छन्न अरोड़ियां में एफसीआई के निजी गोदाम में सामान चढ़ाने और उतारने का काम करने वाले मजदूरों को उनका पूरा मेहनताना नहीं मिल रहा है। इसकी शिकायत के लिए उन्होंने मंगलवार को मजदूर संगठन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीआईटीयू) के बैनर तले एक बैठक की।
विज्ञापन

सीआईटीयू के जिला संयोजक कामरेड राजकुमार इस बैठक में विशेष तौर पर मौजूद रहे। मजदूरों ने अपनी समस्या उनके सामने रखते हुए कहा कि पहले धान के एक पैकेट को गाड़ी से उतारने और चढ़ाने के दो रुपये 25 पैसे मिलते थे। लेकिन, अब ठेकेदार ने पिछले छह महीनों से इसमें 75 पैसे कम कर दिए हैं। अगर उनसे पैसे बढ़ाने की मांग की जाए तो वे काम से निकालने की धमकी देते हैं।
मजदूरों ने बताया कि एक पैकेट को लेकर 20 से 30 फुट की ऊंचाई तक जाना पड़ता है। इसके बावजूद उन्हें सही मेहनताना नहीं मिल रहा। इस पर जिला संयोजक ने आश्वासन देते हुए कहा कि मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन मजदूरों को पूरी और समय पर मजदूरी नहीं मिल रही है, वह एकजुट हो जाएं। अपने हक के लिए सब मिलकर संघर्ष करेंगे। अगर ठेकेदार ने मांग नहीं मानी, तो श्रम विभाग का दरवाजा खटखटाएंगे। बैठक में यशपाल, अंग्रेज सिंह, बोधराज, राजेश कुमार, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें