फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी कठुआ ने जिला पर्यावरण योजना के तहत प्रगति की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला पर्यावरण योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ वीरवार को बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने जिले में पर्यावरण परिदृश्य में सुधार के लिए विभिन्न विभागों की ओर से की गई पहलों की विस्तृत समीक्षा की। ठोस, अपशिष्ट प्रबंधन और जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के साथ जिले में पर्यावरण के समग्र मानकों में सुधार करने के लिए विभागों को निर्देश दिए।
राहुल यादव ने नगर निगमों के कार्यपालक अधिकारियों को घर से सूखे और गीले कचरे का अलग-अलग संग्रह करने और राष्ट्रीय हरित अधिकरण की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उसका निपटान करने का निर्देश दिया। ईओ नगर कमेटियों को उनकी संबंधित नगरपालिका सीमाओं के भीतर निर्माण कचरे और ई-कचरे के उचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीडीसी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन के संबंध में की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट मांगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए, जबकि जनप्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कठुआ को औद्योगिक प्रदूषण पर नियमित जांच करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पर्यावरण परिदृश्य में और सुधार लाने के लिए जिले में जल निकायों के जीर्णोद्धार और उन्नयन के लिए अधिकारियों को प्रभावित किया।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अतुल गुप्ता, सहायक आयुक्त विकास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कार्यकारी अभियंता सिंचाई, कार्यकारी अभियंता बाढ़ नियंत्रण, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, विभिन्न नगर कमेटियों के कार्यकारी अधिकारी, जिला खनन अधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कठुआ के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें