कठुआ। जिले में वीरवार को कोरोना के सामुदायिक संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 15 हो गया है। पूर्व में संक्रमित पाए गए पांच लोगों को निगेटिव घोषित कर दिया गया है।
जिले में पिछले कई दिनों से कोरोना के एक-दो मामले ही सामने आ रहे थे। लेकिन, मामलों का फिर बढ़ना चिंता का विषय है। अनलॉक की प्रक्रिया के बीच प्रशासन भी लगातार लोगों से कोविड के प्रति उचित व्यवहार का पालन करने की अपील कर रहा है। जिला मैजिस्ट्रेट ने पूर्व में घोषित तीन हॉट स्पॉट क्षेत्रों को मुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। इनमें शहर के वार्ड 2, वार्ड 5 और बरवाल क्षेत्र शामिल हैं। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में जिले में आधिकारिक तौर पर 149 लोगों की मौत हुई है, जबकि 9226 लोग प्रभावित हुए हैं।