फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी ने किया डेरली पंचायत का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। डेरली गांव में डीडीसी नारायण दत्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने पीएचई विभाग, कृषि विभाग और बिजली विभाग के अधिकारियों को उनके गांव में आने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

सरपंच चरण देव ने बताया कि लोग दो महीने से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस पर पीएचई जेईई संजय कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही गांव में ट्यूबवेल बन जाने पर लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों ने मक्की की फसल को लगने वाली बीमारी का समाधान करने के लिए लोगों को जानकारी दी। मौके पर डीडीसी नारायण दत्त त्रिपाठी, सरपंच चरण देव और गांव के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें