फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक बैठक में समस्याओं पर किया विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श के लिए एक्स सर्विसमैन लीग एसोसिएशन द्वारा मासिक बैठक की गई। एसोसिएशन के प्रधान सेवानिवृत्त कर्नल प्यारा लाल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन

कर्नल प्यारा लाल चौधरी ने देश की आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले वीर सेनानियों को याद करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए सरहद पर खड़े सेना के जवान के लिए ऐसे बलिदानी प्रेरणा का स्रोत होते हैं। देश के सभी आम वह खास नागरिकों से ऐसे शहीद जवानों के पदचिन्हों पर चलना चाहिए।
बताया कि मासिक बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों, वीर नारियों के साथ जवानों के परिवारों की समस्याओं का समाधान करने के लिए उनकी एसोसिएशन पिछले कई सालों से लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने जिला के सभी पूर्व सैनिकों को उनकी पेंशन संबंधित परेशानी आने पर एसोसिएशन के कार्यालय में संपर्क करने की अपील की। वहीं उन्होंने कोरोना महामारी के चलते रोके गए पूर्व सैनिकों के रोके गए डीए को भी सरकार द्वारा जारी किए जाने की घोषणा यह जाने का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें