राजस्व विभाग के अधीन सेवाएं दे रहे विलेज गार्डों ने सरकार से मानदेय बढ़ाने की मांग की है। शहर के भगत सिंह पार्क में जमा हुए दर्जनों विलेज गार्डों ने लोपेड इंपलाइज एसोसिएशन के बैनर तले नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल विलेज गार्डों ने कहा कि मजदूरी जैसे पेशे से जुड़े लोगों के लिए भी सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी निर्धारित की गई है। लेकिन गांव स्तर के सभी विभागों में सेवाएं देने वाले विलेज गार्डों को मात्र 15 सो रुपये मानदेय दिया जा रहा है। इससे गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार से सभी विलेज गार्डों का मानदेय बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शनकारी विलेज गार्डन का नेतृत्व कर रहे लोपेड इंपलाइज एसोसिएशन के प्रधान काबला सिंह ने कहा कि गांव स्तर पर रहने वाले पहले अधिकारी जिसके पास पूरे गांव की जानकारी होती है, उसे पर्याप्त वेतन न दिया जाना अन्याय है। उन्होंने कहा कि पहले विलेज गार्डों को सरकार की ओर से वर्दी, टॉर्च, छतरी और जूते जैसे सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती थी। लेकिन कुछ वर्षों से यह भी बंद हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में इस मानदेय से गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार से मानदेय में बढ़ोतरी के साथ सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है।