संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट, नगरोटा गुजरु और गुड़ा कल्याल में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने शनिवार को तहसील कार्यालय में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक के दौरान समारोह के हर एक बिंदु पर विचार-विमर्श किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में परेड, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने मुख्य समारोह स्थल के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन करने हेतु निर्देश दिए। परेड की तैयारी, झांकियों की थीम समेत अन्य प्रबंध करने को कहा गया। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को स्टाफ समेत समारोह में पूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित बनाने को कहा।
बताया कि राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गुड़ा कल्याल में नायब तहसीलदार नरेश पॉल समारोह को संबोधन करेंगे, इसके साथ राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा गुजरु में नायब तहसीलदार राम कुमार मुख्य मेहमान होंगे और राजकीय हाई सेकेंडरी स्कूल रामकोट में वह खुद राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। बैठक में राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश गुप्ता, वन विभाग के अधिकारी ताराचंद, बिजली विभाग से वीर सिंह, नायब तहसीलदार रामकोट संजीव थापा, लेक्चरर रोहित गुप्ता, नायब तहसीलदार रामकुमार आदि मौजूद रहे।
आकाश सक्सेना
आकाश सक्सेना
आकाश सक्सेना